पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा….

21
पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा....

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसा बहार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने अपनी सौतेली मां की टांगी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा….

सौतेली मां से नाराजगी बनी हत्या की वजह

65 वर्षीय धोधे राम, निवासी खुटगांव उरांवपारा थाना फरसाबहार, ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पहली पत्नी शादी के बाद घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उन्होंने एतवारी बाई से दूसरी शादी की। शादी के बाद उनके दो बेटियां हुईं, लेकिन उनका बेटा मुनेश्वर राम अपनी सौतेली मां से नफरत करता था। पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा….

हत्या से पहले क्या हुआ?

27 दिसंबर की रात को धोधे राम और उनकी पत्नी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। रात में मुनेश्वर ने अपने लिए खाना बनाया और सो गया। 28 दिसंबर की तड़के, मुनेश्वर ने अपने पिता को टांगी से धक्का दिया। शोर सुनकर एतवारी बाई मौके पर पहुंची, तो मुनेश्वर ने टांगी के बेंट से उन पर वार कर दिया। पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा….

पड़ोसी को बुलाने तक भाग गया आरोपी

धोधे राम ने शोर मचाकर अपने दामाद को बुलाया, लेकिन तब तक मुनेश्वर फरार हो गया। घटना की सूचना पर फरसा बहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा….

पुलिस ने आरोपी को ऐसे पकड़ा

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मुनेश्वर राम की तलाश शुरू की। उसे केछवाकानी ईबनदी के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा….

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक सुरजन राम पोर्ते, आरक्षक निरज तिर्की, केश्वर राम भगत, महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा और सैनिक शिवनन्दन साय का अहम योगदान रहा। पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here