CG Train Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी से यहां के लिए चलेगी वंदेभारत ट्रेन, जानिए रूट की पूरी डिटेल्स….

41
CG Train Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी से यहां के लिए चलेगी वंदेभारत ट्रेन, जानिए रूट की पूरी डिटेल्स….

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही रायपुर से जबलपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा सकती है। यह ट्रेन रायपुर से गोंदिया होते हुए जबलपुर तक चलेगी। इस रूट पर हाल ही में नई ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है, जिससे यात्रियों को कम समय में सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

7 घंटे में 410 किलोमीटर का सफर

रेलवे सूत्रों के अनुसार, अगर इस योजना को मंजूरी मिलती है, तो वंदे भारत ट्रेन 7 घंटे में रायपुर से जबलपुर का सफर तय करेगी। इस रूट पर वर्तमान में कोई अन्य एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को अमरकंटक एक्सप्रेस पर निर्भर रहना पड़ता है। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से रायपुर, डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर और जबलपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रूट और शेड्यूल की पूरी जानकारी

  • रायपुर से रवाना:
    • रायपुर: दोपहर 1:20 बजे
    • दुर्ग: 2:10 बजे
    • राजनांदगांव: 2:29 बजे
    • गोंदिया: 3:55 बजे
    • बालाघाट: 4:29 बजे
    • नैनपुर: 5:44 बजे
    • जबलपुर मुख्य स्टेशन: रात 8:15 बजे
  • जबलपुर से वापसी:
    • जबलपुर: सुबह 5:00 बजे
    • मदन महल: 5:12 बजे
    • नैनपुर: 6:49 बजे
    • बालाघाट: 8:08 बजे
    • गोंदिया: 9:10 बजे
    • राजनांदगांव: 10:24 बजे
    • दुर्ग: 11:12 बजे
    • रायपुर: 11:55 बजे

यात्रियों को होगा बड़ा लाभ

इस ट्रेन के शुरू होने से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच की दूरी कम होगी। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों जैसे डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर और घंसौर के यात्रियों को तेज और आरामदायक सेवा मिलेगी।

हफ्ते में पांच दिन चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगी। इससे यात्रियों को सप्ताह के व्यस्त दिनों में सफर करने में अधिक सुविधा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here