CGPSC भर्ती घोटाला: CBI ने 3 और गिरफ्तार, VIP परिवारों की भूमिका उजागर…

15
CGPSC भर्ती घोटाला: CBI ने 3 और गिरफ्तार, VIP परिवारों की भूमिका उजागर...

Breaking News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में CBI का शिकंजा कसा

तीन बड़े नामों की गिरफ्तारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI ने कार्रवाई को तेज कर दिया है। DSP और DC पद पर चयनित साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यह सभी VIP परिवारों से जुड़े हुए हैं, जिन पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप है।

CBI को कोर्ट से ज्यूडिशियल रिमांड मिली

CBI को रायपुर कोर्ट से तीनों आरोपियों की एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड मिली है। इन्हें कल शाम 5 बजे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। बचाव पक्ष के वकील गणेश गिरी गोस्वामी ने इस प्रक्रिया की जानकारी दी।

VIP परिवारों की संदिग्ध भूमिका

CBI जांच में यह खुलासा हुआ है कि शशांक गोयल और भूमिका कटियार का संबंध बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल से है। भूमिका कटियार, जो डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित थीं, से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले CBI ने टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था।

2 दिन में 5 गिरफ्तारियां

CBI की तेज कार्रवाई से भर्ती घोटाले में शामिल नाम एक-एक कर सामने आ रहे हैं। यह मामला अब छत्तीसगढ़ के VIP परिवारों और उनकी संदिग्ध भूमिका को उजागर करता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here