छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया एक और तोहफा बड़ा तोहफा, इन किसानों को 10-10 हजार रुपये देगी सरकार…..

14

सक्ती। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिहीन किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार 5 लाख 62 हजार से अधिक भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान सक्ती जिले में आयोजित सुशासन कार्यक्रम के दौरान किया।

धान खरीदी की राशि जल्द किसानों के खातों में

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर धान खरीदी की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह निर्णय राज्य के किसानों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

168 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 168 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 173 विकास कार्यों की सौगात जिले को दी। इस मौके पर 15 नवविवाहिता जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया गया।

भगवान राम को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आयोजित महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सरकार के पंडाल और झांकी का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने सभी को कुंभ मेले में छत्तीसगढ़ के आतिथ्य का आनंद लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के कार्यों की सराहना का जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार के कामकाज की तारीफ की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here