केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप-ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1124 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 से शुरू होगी, और आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
CISF भर्ती 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1124 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों का विवरण निम्नलिखित है:
- कांस्टेबल/ड्राइवर – सीधे : 845 पद
- कांस्टेबल/(ड्राइवर-कम-पंप-ऑपरेटर) : 279 पद
CISF भर्ती 2025: योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) या समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 4 मार्च 2025 तक की जाएगी, यानी अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
CISF भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?
- सबसे पहले cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद आवेदन को सबमिट कर दें।
- आवेदन के पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें और सुरक्षित रख लें।
CISF भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 3 फरवरी 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख: 4 मार्च 2025