TRAI की नई रिपोर्ट का खुलासा
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नवंबर 2025 की टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे रिलायंस जियो ने 4 महीने बाद फिर से ग्राहकों का भरोसा जीता है। दूसरी ओर, Airtel, Vodafone Idea (Vi), और BSNL को नुकसान उठाना पड़ा है।
जियो के यूजर बेस में हुआ इजाफा
नवंबर का महीना जियो के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। कंपनी ने इस महीने में 1.21 मिलियन नए ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही जियो के कुल यूजर्स की संख्या अब 461 मिलियन के पार हो गई है।
Airtel को बड़ा झटका
दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Airtel के लिए नवंबर घाटे का महीना रहा। कंपनी ने 1.13 मिलियन ग्राहकों को खो दिया, जिसके बाद Airtel के कुल ग्राहकों की संख्या 383 मिलियन पर पहुंच गई।
Vodafone Idea को सबसे बड़ा नुकसान
नवंबर में Vodafone Idea (Vi) को 1.5 मिलियन यूजर्स का भारी नुकसान हुआ। अब कंपनी के पास केवल 208 मिलियन ग्राहक बचे हैं। Vi के लिए यह महीना चुनौतीपूर्ण रहा।
BSNL की चमक हुई फीकी
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL, जो हाल ही में ग्राहकों को आकर्षित कर रही थी, नवंबर में प्रदर्शन करने में असफल रही। कंपनी ने 340,000 ग्राहकों को खो दिया। BSNL के कुल यूजर्स अब 92 मिलियन रह गए हैं।
पिछले महीनों में कंपनियों की स्थिति
TRAI की अक्टूबर रिपोर्ट में Airtel ने 192,000 नए ग्राहक जोड़े थे, जबकि BSNL ने 5 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को आकर्षित किया था। वहीं, Jio ने अक्टूबर में 3.76 मिलियन ग्राहकों को खो दिया था। Vodafone Idea को भी अक्टूबर में 19.7 मिलियन यूजर्स का नुकसान हुआ था।