मेष राशि (Aries)
आज का दिन: छोटे मुद्दों में उलझने से बचें, वरना तनाव बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद से सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका साथ देंगे, लेकिन जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।
आज का उपाय: सूर्य नमस्कार करें।
शुभ रंग: लाल।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन: परिश्रम के बावजूद अपेक्षाकृत कम फल मिलेगा, लेकिन निष्ठा बनी रहेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर के खाने से बचें। अधूरे काम पूरे होंगे।
आज का उपाय: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग: काला।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन: आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी से घर में खुशहाली आएगी।
आज का उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: गुलाबी।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन: अपने निर्णयों पर अडिग रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित न हों। कृषि और निवेश से लाभ होगा। गोपनीय जानकारियां उजागर करने से बचें।
आज का उपाय: बुधवार का व्रत करें।
शुभ रंग: पीला।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन: व्यापार में सफलता मिलेगी। वित्तीय मामलों में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आक्रामकता से बचें, वरना नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।
आज का उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और बुधवार व्रत रखें।
शुभ रंग: हरा