4 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, जाने क्या है पूरा मामला…..

18
4 बैंक अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, जाने क्या है पूरा मामला…..

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के चार अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर – राजधानी रायपुर में म्यूल बैंक अकाउंट घोटाले के मामले में सिविल लाइन स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने, केवाईसी मानदंडों का पालन न करने और खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम लेने का आरोप है।

72 हजार आरोपी अब तक जुड़े घोटाले से

इस प्रकरण में आरोपियों की कुल संख्या 72 हजार तक पहुंच चुकी है। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने सायबर थाना पुलिस को म्यूल अकाउंट से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके तहत राज्य और अन्य जगहों पर छापेमारी की गई।

बड़ी छापेमारी और गिरफ्तारियां

पुलिस ने 20 से अधिक टीमें बनाकर 50 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान म्यूल अकाउंट धारकों, ब्रोकरों और अन्य कुल 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान बैंक अधिकारियों की मिलीभगत की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अधिकारी:

  1. शुभम सिंह ठाकुर (27) – टिकरापारा, रायपुर
  2. हिमांशु शर्मा (26) – आरंग
  3. सुमित दीक्षित (28) – खम्हारडीह, रायपुर
  4. अनुपम शुक्ला (23) – प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर

क्या है म्यूल अकाउंट?

म्यूल अकाउंट वे बैंक खाते हैं जिनका उपयोग अवैध धन प्राप्त करने और ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। जालसाज इन खातों के जरिए गैरकानूनी धन को ठिकाने लगाते हैं। मौजूदा समय में नकदी लेनदेन के लिए सख्त कानून हैं, जिससे अपराधी म्यूल खातों का सहारा लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here