शासन ने 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त किए: अधिसूचना जारी…

11
शासन ने 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त किए: अधिसूचना जारी...

रायपुर : राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में जिला कलेक्टरों को प्रशासक के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है। इस आदेश को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा 31 दिसंबर 2024 को जारी किया गया। शासन ने 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त किए: अधिसूचना जारी…

प्रशासक नियुक्ति का कारण

इन नगर निगमों में निर्वाचित परिषदों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। परिषद की शक्तियों और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए जिला कलेक्टरों को प्रशासक बनाया गया है। यह कदम नगर निगमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। शासन ने 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त किए: अधिसूचना जारी…

नियुक्ति की तिथियां

  • 03 जनवरी 2025: नगर पालिक निगम राजनांदगांव
  • 04 जनवरी 2025: नगर पालिक निगम बिलासपुर और जगदलपुर
  • 06 जनवरी 2025: नगर पालिक निगम रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़ और चिरमिरी
  • 08 जनवरी 2025: नगर पालिक निगम अंबिकापुर
  • 10 जनवरी 2025: नगर पालिक निगम कोरबा

इन तिथियों से संबंधित जिला कलेक्टर नगर निगमों के प्रशासक का कार्यभार संभालेंगे। शासन ने 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त किए: अधिसूचना जारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here