तेंदुए की मौत: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, इस तरह से लोगो ने किया अंतिम संस्कार संपन्न…

21
तेंदुए की मौत: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, इस तरह से लोगो ने किया अंतिम संस्कार संपन्न...

गरियाबंद। छुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम चरौदा के सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से ढाई वर्षीय तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे की जानकारी

छुरा वन परिक्षेत्र अधिकारी धीरेन्द्र साहू के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 9 बजे हुई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ, वन विभाग का अमला और पशुचिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पंचनामा तैयार कर तेंदुए का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद, वन विभाग के निर्देशानुसार तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।

कानूनी कार्रवाई

वन विभाग ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दोषियों की पहचान के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय है। तेंदुए की मौत: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, इस तरह से लोगो ने किया अंतिम संस्कार संपन्न…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here