इस जिले के 36 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस, शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में सुधार के सख्त निर्देश…

12
इस जिले के 36 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस, शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में सुधार के सख्त निर्देश...

शिक्षा की गुणवत्ता पर कलेक्टर ने कसी नकेल

रायपुर : गरियाबंद जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने शिक्षा में सुधार को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने फिंगेश्वर के टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को तत्काल हटाने और 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई, अच्छे स्कूलों को मिलेगा सम्मान

समीक्षा बैठक में डी ग्रेड प्राप्त 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनमें फिंगेश्वर, छिंदौला, नागाबुड़ा, बकली, कौंदकेरा, सिवनी और राजिम के स्कूल शामिल हैं। वहीं, ए ग्रेड प्राप्त स्कूलों जैसे शासकीय कन्या विद्यालय देवभोग, शासकीय हाई स्कूल बजाड़ी, सेजेस फिंगेश्वर को प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया गया।

गौरव गरियाबंद अभियान: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का प्रयास

कलेक्टर ने शिक्षकों को छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने और नियमित मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की तैयारी के लिए प्रश्न बैंक के आधार पर पढ़ाई कराई जाएगी।

अधिकारियों को दी चेतावनी

फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अगर परिणामों में सुधार नहीं हुआ, तो शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मार्च में शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

कलेक्टर ने जानकारी दी कि मार्च के पहले सप्ताह से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, डीएमसी के.एस. नायक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस जिले के 36 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस, शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में सुधार के सख्त निर्देश…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here