त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन…

"त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25: मतदाता सूची में बदलाव के लिए 29 अक्टूबर तक करें आवेदन।"

62
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन...

बीजापुर – बीजापुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए जिला/जनपद सदस्य, सरपंच, और पंच पदों के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। सभी ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों और मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। यह सूचियां संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध होंगी। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन…

जो व्यक्ति मतदाता सूची में कोई नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन करने के इच्छुक हैं, वे 24 अक्टूबर 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक अपराह्न 3:00 बजे तक संबंधित कार्यालयों में अपने दावे या आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1985 के तहत, दावा या आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए आवेदक का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली में दर्ज होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों का नाम विधानसभा निर्वाचन नामावली में नहीं है, वे 8 नवंबर 2024 तक अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं और नियत प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त दावे या आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here