IBPS PO और क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: जानें पूरी जानकारी…

79
IBPS PO और क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: जानें पूरी जानकारी...

IBPS Calendar 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 2025 के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर आरआरबी (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) और पीएसबी (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक) की क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों सहित अन्य परीक्षाओं की तारीखों का विवरण प्रदान करता है। इच्छुक उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS Calendar 2025

IBPS Calendar 2025: परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें

RRB भर्ती परीक्षा 2025

  • ऑफिसर स्केल I (प्रारंभिक):
    • 27 जुलाई, 2 अगस्त, और 3 अगस्त 2025
  • ऑफिस असिस्टेंट (प्रारंभिक):
    • 30 अगस्त, 6 सितंबर, और 7 सितंबर 2025
  • मुख्य परीक्षा (ऑफिसर स्केल I, II, III):
    • 13 सितंबर 2025
  • मुख्य परीक्षा (ऑफिस असिस्टेंट):
    • 9 नवंबर 2025

IBPS PO भर्ती परीक्षा 2025

  • प्रारंभिक परीक्षा:
    • 4, 5, और 11 अक्टूबर 2025
  • मुख्य परीक्षा:
    • 29 नवंबर 2025

IBPS SO भर्ती परीक्षा 2025

  • प्रारंभिक परीक्षा:
    • 22 और 23 नवंबर 2025
  • मुख्य परीक्षा:
    • 4 जनवरी 2026

क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025

  • प्रारंभिक परीक्षा:
    • 6, 7, 13, और 14 दिसंबर 2025
  • मुख्य परीक्षा:
    • 1 फरवरी 2026

कैसे करें शेड्यूल चेक और डाउनलोड?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर IBPS Calendar 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. शेड्यूल वाली नई विंडो खुल जाएगी।
  4. इसे चेक और डाउनलोड करें।
  5. चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें। IBPS Calendar 2025

आधिकारिक नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन अपडेट

  • वर्तमान में केवल परीक्षा की संभावित तारीखें जारी की गई हैं।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और अन्य जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें। IBPS Calendar 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here