1001 दिन की FD से होगा जबरदस्त मुनाफा! ये बैंक दे रहे हैं बंपर ब्याज, जानिए डिटेल्स…

21
1001 दिन की FD से होगा जबरदस्त मुनाफा! ये बैंक दे रहे हैं बंपर ब्याज, जानिए डिटेल्स...

भारतीय निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अब भी सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पों में से एक है। इसका सबसे बड़ा कारण सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न है। हाल ही में रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती के बाद कई बैंक एफडी पर 9.5% तक का बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। अगर आप भी ज्यादा रिटर्न पाने के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो जानिए कौन-सा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।

रेपो रेट में कटौती, फिर भी एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती के साथ रेपो रेट को कम किया है। आमतौर पर जब रेपो रेट गिरता है, तो बैंकों की एफडी ब्याज दरें भी कम होती हैं। लेकिन इस बार बैंकों ने एफडी रेट्स में इजाफा कर दिया है।

वर्तमान में, देश के कुछ प्रमुख बैंक 9.5% तक का सालाना ब्याज दे रहे हैं, जिससे लाखों निवेशक लाभ कमा रहे हैं। आइए जानते हैं किन बैंकों में सबसे ज्यादा FD Interest Rate मिल रहा है।

Unity Small Finance Bank: 1001 दिन की FD पर 9.5% ब्याज!

👉 Unity Small Finance Bank आम ग्राहकों को 4.50% से 9% तक ब्याज दे रहा है।
👉 वरिष्ठ नागरिकों को 9.5% का जबरदस्त रिटर्न मिल रहा है।
👉 सबसे ज्यादा रिटर्न501 दिनों की FD पर 9% और 1001 दिनों की FD पर 9.5% ब्याज।
👉 ये ब्याज दरें 12 फरवरी से लागू हो चुकी हैं।

Suryoday Small Finance Bank: 5 साल की FD पर 9.1% ब्याज!

👉 सामान्य ग्राहकों को 5 साल की FD पर 8.60% ब्याज
👉 वरिष्ठ नागरिकों को 9.10% तक का ब्याज
👉 7 दिन से 10 साल की FD पर 4% से 8.60% ब्याज
👉 60 साल से अधिक उम्र वालों को 0.50% अधिक ब्याज

Utkarsh Small Finance Bank: 1500 दिनों की FD पर 9.1% ब्याज!

👉 आम निवेशकों को 1500 दिन की FD पर 8.5% ब्याज
👉 वरिष्ठ नागरिकों को समान अवधि में 9.10% का ब्याज
👉 7 दिन से 10 साल की FD पर 4% से 8.5% तक रिटर्न
👉 सीनियर सिटीजन्स को 4.60% से 9.10% तक ब्याज

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर बड़ी बैठक, जानें संभावित बदलाव और नई सिफारिशें….

FD निवेश का सही समय!

यदि आप सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो यह एफडी में निवेश करने का बेहतरीन समय है। छोटे फाइनेंस बैंक Unity, Utkarsh और Suryoday अभी हाई इंटरेस्ट रेट्स ऑफर कर रहे हैं।

👉 निवेश करने से पहले बैंक की शर्तों और मैच्योरिटी पीरियड को ध्यान से पढ़ें।
👉 1001 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा उठाया जा सकता है।
👉 वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बेहतर रिटर्न का मौका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here