धमतरी। जिले में शिक्षण व्यवस्था की निगरानी को लेकर कलेक्टर नम्रता गांधी ने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में आज अपर कलेक्टर रीता यादव ने डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अकस्मात निरीक्षण किया।
निरीक्षण में 13 शिक्षक व स्टाफ गैरहाजिर
➡️ सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचीं अपर कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड जांचा।
➡️ इस दौरान 13 कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले।
➡️ गैरहाजिर स्टाफ में शिक्षक, कार्यालय स्टाफ और प्रधानपाठक भी शामिल थे।
किन कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस?
👉 प्रभारी प्राचार्य – पूनम पाण्डेय
👉 व्याख्याता – मनोज साहू, प्रदीप शर्मा, तृप्ति जाचक, कमलेश कुमार साहू, एलबी रंजना साहू
👉 सहायक शिक्षक – भारती ठाकुर, ज्योति सोनकर, खोमेश्वरी, कुमारी नेहा वर्मा
👉 कार्यालय स्टाफ – सहायक ग्रेड 02 आनंद ठाकुर, सहायक ग्रेड 03 सरोज गुरूपंचायन
👉 प्रधानपाठक – सुभद्रा कश्यप
कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
– अनुपस्थिति से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
– शासन द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्य अवधि निर्धारित की गई है।
– स्कूल स्टाफ को तीन दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश।
– समय पर ड्यूटी न आने पर होगी सख्त कार्रवाई।