बसना नगर पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन
महासमुंद जिले की नगर पंचायत बसना से डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। इसी के साथ बसना के वार्ड क्रमांक 4 से आशीष साहू (तिरथो होटल), वार्ड क्रमांक 11 से महेंद्र सिंह (पिंटू) और वार्ड क्रमांक 13 से राकेश डड़सेना पार्षद पद पर निर्विरोध विजयी हुए हैं।
बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग और रायगढ़ के पार्षद निर्विरोध चुने गए
छत्तीसगढ़ के प्रमुख नगर निगमों में भी कई प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है:
✅ बिलासपुर – वार्ड 13 से रमेश पटेल
✅ कोरबा – वार्ड 18 से नरेंद्र कुमार देवांगन
✅ दुर्ग – वार्ड 21 से विद्यावती सिंह
✅ रायगढ़ – वार्ड 18 से पूनम दिबेश सोलंकी, वार्ड 45 से नारायण पटेल
मुंगेली, कोरबा, महासमुंद, सक्ती और सूरजपुर जिले से निर्विरोध पार्षद
🔹 मुंगेली – लोरमी नगर परिषद
- वार्ड 10 से धारनी पुरुषोत्तम राठौर
- वार्ड 17 से भीखम शिवशंकर यादव
🔹 कोरबा – दीपका नगर परिषद
- वार्ड 8 से आलोक परेडा
- कटघोरा वार्ड 13 से शिवमती पटेल (नीतू)
🔹 महासमुंद – सरायपाली नगर पालिका
- वार्ड 5 से रोहित प्रधान
- वार्ड 13 से गंगाराम पटेल
🔹 सक्ति – नया बाराद्वार नगर पंचायत
- वार्ड 7 से जितेश शर्मा (अन्नपूर्णा)
🔹 सूरजपुर – प्रतापपुर नगर पंचायत
- वार्ड 7 से सीता पैकरा
अन्य जिलों में निर्विरोध चुने गए पार्षद
रायपुर – समोदा नगर पंचायत (वार्ड 15 से सत्येन्द्र चेलक)
गरियाबंद – फिंगेश्वर नगर पंचायत (वार्ड 6 से दीपक श्रीवास)
बालोद – डौंडी नगर पंचायत (वार्ड 8 से माधुरी रावटे, वार्ड 9 से राजेन्द्र कुमार मानकर)
दंतेवाड़ा – बारसूर नगर पंचायत (वार्ड 1 से गीता बघेल)
नगर पालिका उपचुनाव 2025 में निर्विरोध निर्वाचन
नगर पालिका उपचुनाव में भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 से चंदन यादव और कोटा नगर पंचायत के वार्ड 13 से पी. विजय कुमार परिमी निर्विरोध विजयी हुए हैं।