मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल: 4 अफसरों का ट्रांसफर, विभागीय जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव…

30
मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल: 4 अफसरों का ट्रांसफर, विभागीय जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव...

रायपुर में देर शाम जारी हुआ आदेश, उप सचिव और अवर सचिवों का हुआ पुन: पदस्थापन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार वरिष्ठ अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें तीन उप सचिव और एक अवर सचिव शामिल हैं। आदेश मंगलवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी किया गया। यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता, विभागीय मांग और एक अफसर की कार्यशैली को लेकर आई शिकायतों के बाद किया गया है।

मुख्य फेरबदल इस प्रकार हैं:

  • अंकिता गर्ग, उप सचिव

    • पहले: बिना विभाग (GAD पूल)

    • अब: कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और आईटी विभाग

  • राजीव अहिरे, उप सचिव

    • पहले: कौशल विकास

    • अब: जल संसाधन विभाग

  • रविंद्र मेढ़ेकर, उप सचिव

    • पहले: जल संसाधन

    • अब: कौशल विकास विभाग

Chhattisgarh Tarkash 2025: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक और सिफारिशी अफसरों की बर्खास्तगी…

  • दीपशिखा भगत, अवर सचिव

    • पहले: बिना विभाग (GAD पूल)

    • अब: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

सूत्रों के मुताबिक, एक उप सचिव को कृतित्व संबंधित शिकायतों के चलते उनके विभाग से हटाया गया है।

मंत्रालय के 4 अफसरों का ट्रांसफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here