CG Congress News: सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल बने रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस के नए प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
रायगढ़ जिले को मिला नया शहर कांग्रेस प्रभारी, संगठनात्मक मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई
रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर की गई है।
आज से संभालेंगे जिम्मेदारी, सभी स्थानीय इकाइयों से बनाएंगे समन्वय
आदेश के अनुसार, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल तत्काल प्रभाव से शहर कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे। उन्हें जिला, नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
“ऑपरेशन सिंदूर” पर भूपेश बघेल की टिप्पणी से गरमाई सियासत, ओपी चौधरी ने दिया करारा जवाब…
प्रदेश कांग्रेस को देंगे रिपोर्ट, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
जायसवाल को समय-समय पर रायगढ़ जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह कदम संगठन में सक्रियता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया आदेश, दी शुभकामनाएं
यह आदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। नियुक्ति पत्र के साथ सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।