राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर हुई नियुक्ति, कई जिलों को मिला लाभ
रायपुर / छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सरकार ने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर यह नियुक्तियाँ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत की गई हैं। इन डॉक्टरों को प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किया गया है।
जिलावार विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति
-
डॉ. पियुष देवांगन एवं डॉ. विवेक सिंह – जिला अस्पताल, बालोद
-
डॉ. अर्पित यादव – जिला अस्पताल, कबीरधाम
-
डॉ. शशिकांत कुमार – जिला अस्पताल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
-
डॉ. संजय कुमार अग्रवाल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली, महासमुंद
-
डॉ. घनश्याम गंगवानी एवं डॉ. प्रियंका जोशी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव, मुंगेली
स्वास्थ्य सेवाओं को मिले नई ऊर्जा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में त्वरित व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। दूरस्थ क्षेत्रों में भी अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता संभव हो पाएगी।
जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक हुआ स्वास्थ्य महकमे में व्यापक विस्तार
पिछले डेढ़ साल में स्वास्थ्य विभाग में निम्नानुसार संविदा नियुक्तियाँ की गईं:
-
88 विशेषज्ञ डॉक्टर
-
432 चिकित्सा अधिकारी
-
344 स्टाफ नर्स
-
87 एएनएम
-
75 लैब टेक्नीशियन
-
279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
-
878 अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी
इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है।
जिला अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी और रेडियोग्राफर के पदों पर संविदा भर्ती, आवेदन 4 जून तक
स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर विस्तार – एक नीति आधारित पहल
सरकार का यह प्रयास सिर्फ नियुक्ति नहीं, बल्कि एक दृढ़ और उद्देश्यपूर्ण नीति का परिणाम है, जिसका उद्देश्य है – हर नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।