रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए शासकीय सेवा में नौकरी का पिटारा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के लिए वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
कैलेंडर की खास बातें:
- व्यापम ने 32 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं।
- ये परीक्षाएं 09 मार्च 2025 से शुरू होकर 21 दिसंबर 2025 तक चलेंगी।
- प्रमुख पदों में उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, पुलिस कांस्टेबल, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय आदि शामिल हैं।
मुख्य परीक्षाओं की संभावित तिथियां:
- 09 मार्च 2025: प्रयोगशाला सहायक
- 23 मार्च 2025: मत्स्य निरीक्षक
- 13 अप्रैल 2025: सहायक सांख्यिकी अधिकारी
- 08 मई 2025: PET और PPHT
- 15 जून 2025: सहायक विकास विस्तार अधिकारी
- 14 सितंबर 2025: गृह पुलिस विभाग के आरक्षक संवर्ग
- 21 दिसंबर 2025: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट
अन्य प्रमुख परीक्षाएं:
- लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी):
👉 13 जुलाई 2025 - स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय:
👉 21 सितंबर 2025 - अमीन (जल संसाधन विभाग):
👉 07 दिसंबर 2025 - छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में अनुवादक:
👉 14 दिसंबर 2025
आवश्यक जानकारी के लिए वेबसाइट:
- परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट:
👉 vyapam.cgstate.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
यह कैलेंडर छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री की इस पहल से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।