रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में देह व्यापार का खुलासा, गरीब युवतियों को फंसाकर कराया जा रहा था अनैतिक काम।
कहां और कैसे चला रैकेट?
रायपुर के भाठागांव स्थित इटालिया हाउस में किराए पर रह रही एक महिला दलाल द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस रैकेट में सारंगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा की गरीब लड़कियों को फंसाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
-
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाठागांव के एक घर में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है।
-
तत्काल पुरानी बस्ती के नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।
-
एक पांईटर को भेजकर रैकेट की पुष्टि कराई गई और फिर सटीक सिग्नल पर रेड डाली गई।
पुलिस को मिला क्या-क्या?
छापेमारी के दौरान मौके से:
-
₹1500 नकद (देह व्यापार की राशि),
-
2 साबूत कंडोम, 5 फटे रैपर, और 7 उपयोग किए हुए कंडोम बरामद किए गए।
-
मौके पर 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू की गई लड़कियां कौन थीं?
-
रुषा खरे (सारंगढ़, बिलाईगढ़)
-
धनेश्वरी मरकाम (सरगुजा)
-
बिंदिया सिधार (जांजगीर-चांपा)
-
सीताबाई बरेठ (रायगढ़)
इनमें से अधिकतर को रुषा खरे ने ज्यादा पैसे कमाने और काम दिलाने के बहाने रायपुर बुलाया और फिर देह व्यापार में धकेल दिया।
रेलवे स्टेशन मैनेजर ने नर्स से किया दुष्कर्म, धमकी देकर घटना को छुपाने की कोशिश…
मामला दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
रुषा खरे और डेविड के खिलाफ धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत एफआईआर क्रमांक 224/2025 दर्ज किया गया।
-
रुषा खरे को 31 मई 2025 को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।