नई दिल्ली/ भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। नया कोविड वैरिएंट अब तक देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। बीते 24 घंटे में 276 नए संक्रमित केस सामने आए हैं और 7 मरीजों की मौत हुई है।
अब तक इस वेव में 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 37 मौतें सिर्फ पिछले 5 दिनों में हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर ने संभावित तीसरी लहर जैसी स्थिति को देखते हुए राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
कोरोना कहां-कहां फैला? राज्यों की स्थिति पर एक नजर
-
केरल: सबसे ज्यादा 1435 एक्टिव केस, नए मॉक ड्रिल के आदेश
-
महाराष्ट्र: अब तक 510 केस, मंगलवार को 4 मौतें
-
दिल्ली: 483 एक्टिव मरीज, 64 नए केस
-
गुजरात: 64 नए मरीज, कुल संक्रमित तेजी से बढ़े
-
उत्तर प्रदेश: 63 नए केस, अब कुल 201 केस
-
पश्चिम बंगाल: 60 नए केस
कोरोना के नए वैरिएंट से 5 दिन में 37 मौतें
जनवरी 2025 से अब तक 44 मौतें, जिनमें से अधिकतर मामलों में मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।
मंगलवार को महाराष्ट्र में 4 मौतें, जबकि दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
हिमाचल प्रदेश में पहला केस, अस्पतालों में मास्क जरूरी
हिमाचल में पहला केस सामने आते ही सरकार ने रातों-रात नई गाइडलाइन जारी कर दी।
-
सभी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य
-
केरल सरकार ने भी सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल अनिवार्य किया है
वियतनाम से भारत लौटीं भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां, आज दिल्ली में होंगे दर्शन, कल सारनाथ वापसी…
कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति? विशेषज्ञों की चेतावनी
-
विशेषज्ञ मानते हैं कि नया वैरिएंट तेजी से फैलता है लेकिन अब तक घातकता कम रही है
-
बुजुर्ग, को-मॉर्बिडिटी वाले और हेल्थ वर्कर्स को खास सतर्क रहने की जरूरत
-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑक्सीजन स्टॉक, वेंटिलेटर और बेड की स्थिति की समीक्षा के आदेश दिए हैं