Knee Pain Home Remedies: अनहेल्दी लाइफस्टाइल, कैल्शियम की कमी और उम्र बढ़ने के साथ कई लोगों को घुटनों में दर्द, सूजन और जकड़न की शिकायत होती है। ये दर्द धीरे-धीरे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगता है। लेकिन घबराइए नहीं! आयुर्वेद में कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू नुस्खे बताए गए हैं, जो इस दर्द से राहत देने में मददगार साबित हो सकते हैं।
1. अदरक – सूजन और दर्द का नैचुरल इलाज
-
अदरक (Ginger) में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
-
इसे चाय में डालकर या कच्चा चबाकर सेवन करें।
-
अदरक का तेल गर्म करके घुटनों पर मालिश करें, तुरंत राहत मिलेगी।
2. हल्दी वाला दूध – हड्डियों के लिए संजीवनी
-
हल्दी (Turmeric) में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो सूजन कम करता है।
-
रोजाना रात में एक गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से घुटनों का दर्द धीरे-धीरे कम हो सकता है।
-
यह नुस्खा हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करता है।
3. अश्वगंधा और सोंठ – जोड़ों के दर्द का रामबाण
-
अश्वगंधा (Ashwagandha) और सोंठ (Dry Ginger) में दर्द निवारक और सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं।
-
40 ग्राम नागौरी अश्वगंधा, 20 ग्राम सोंठ और 40 ग्राम खांड पाउडर मिलाएं।
-
रोजाना सुबह-शाम 3-3 ग्राम की मात्रा में गर्म दूध के साथ सेवन करें।
अब लैब में बनेंगे स्पर्म! इनफर्टाइल पुरुष भी बन सकेंगे पिता, जानिए नई वैज्ञानिक क्रांति…
टिप्स जो जरूर आजमाएं:
-
दिन में कम से कम 30 मिनट हल्की एक्सरसाइज करें।
-
कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर चीजें खाएं।
-
लंबी देर तक एक ही पोजिशन में बैठने से बचें।