25 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, जानिए कितनी हैं सीटें और क्या है प्रक्रिया
गरियाबंद । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) गरियाबंद में शैक्षणिक सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए विभिन्न ट्रेड्स में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून से 25 जून 2025, रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन-कौन से ट्रेड हैं उपलब्ध?
संस्थान में निम्नलिखित ट्रेड्स की दो इकाइयां संचालित की जा रही हैं:
ट्रेड का नाम | सीटें |
---|---|
कोपा (COPA) | 48 |
स्टेनो हिंदी | 48 |
डीजल मैकेनिक | 48 |
वेल्डर | 40 |
सिविल (Surveyor) | 24 |
इलेक्ट्रीशियन (विद्युतकार) | 20 |
कहां से करें आवेदन?
अभ्यर्थी निम्न माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं:
-
👉 https://cgiti.admissions.nic.in पर लॉगिन कर
-
👉 नजदीकी चॉइस सेंटर में जाकर
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़:
-
10वीं की अंकसूची
-
निवास प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
आधार कार्ड
-
ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
-
दो पासपोर्ट साइज फोटो
सभी दस्तावेजों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
CG News: कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता बढ़ा, अनुकंपा नियुक्ति की मिली स्वीकृति…
काउंसलिंग और मेरिट लिस्ट का शेड्यूल
चरण | कार्य | तारीख |
---|---|---|
प्रथम चरण | आवेदन तिथि | 16 जून – 25 जून 2025 |
मेरिट लिस्ट | 27 – 29 जून 2025 | |
प्रवेश | 30 जून – 2 जुलाई 2025 | |
द्वितीय चरण | मेरिट लिस्ट | 3 – 5 जुलाई 2025 |
प्रवेश | 6 – 9 जुलाई 2025 |
विस्तृत जानकारी के लिए ITI पोर्टल पर विज़िट करें।