Two Wheeler Toll Tax News : दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा! जाने भ्रामक खबरों पर क्या कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने…

24
Two Wheeler Toll Tax News : दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा! जाने भ्रामक खबरों पर क्या कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने…

Two Wheeler Toll Tax News | Nitin Gadkari Latest Statement | Fake News Alert

देश में दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की अफवाह पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि टू-व्हीलर वाहनों पर टोल वसूली का कोई प्रस्ताव नहीं है और इस तरह की भ्रामक खबरों की वह निंदा करते हैं

टोल टैक्स को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी?

  • गडकरी ने साफ कहा कि,
    “दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का न तो कोई निर्णय लिया गया है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।”

  • उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ग के वाहन पहले की तरह टोल टैक्स से पूरी तरह मुक्त रहेंगे।

मीडिया पर उठाए सवाल

  • केंद्रीय मंत्री ने कुछ मीडिया संस्थानों पर बिना तथ्यों की जांच किए भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया।

  • उन्होंने लिखा:
    “बिना सच्चाई जाने सनसनी फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

अफवाह से मचा था सोशल मीडिया पर बवाल

  • पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी कि दोपहिया गाड़ियों से भी टोल वसूला जाएगा

  • इस पर गडकरी के स्पष्टीकरण से अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

BIG BREAKING: बिना अनुमति अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने पर मचा बवाल…. प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 1173 समर्थकों को लिया गया हिरासत में…

जनता को मिला बड़ा भरोसा

  • देशभर के बाइक और स्कूटर चालकों के लिए यह राहत भरी खबर है कि उन्हें किसी नए टोल टैक्स का सामना नहीं करना पड़ेगा

  • सरकार ने फिर दोहराया है कि दोपहिया वाहन टोल टैक्स से छूट की श्रेणी में ही रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here