SBI से लेकर PNB तक, बैंकों में तेजी से हो रही हैं भर्तियां
भारत के पब्लिक सेक्टर बैंकों में इस वित्तीय वर्ष (2025-26) में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। करीब 50,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 21,000 अधिकारी स्तर के पद होंगे, जबकि बाकी पदों पर क्लर्क और अन्य सहायक स्टाफ की भर्ती होगी।
SBI में सबसे ज्यादा 20,000 पद होंगे भरे
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस साल सबसे ज्यादा, करीब 20,000 लोगों को नियुक्त करने जा रहा है। इसमें 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती पहले ही पूरी हो चुकी है। यह भर्तियां देश के 35 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की जरूरतों के अनुसार की जा रही हैं।
PNB और सेंट्रल बैंक की भी भर्ती योजनाएं तैयार
-
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इस साल 5,500 से अधिक नई भर्तियों का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
-
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी करीब 4,000 पदों पर भर्ती करने की योजना बना रहा है।
एसबीआई में कर्मचारियों की मौजूदा स्थिति
मार्च 2025 तक, SBI में कुल 2.36 लाख कर्मचारी कार्यरत थे।
-
इनमें 1.15 लाख अधिकारी थे।
-
बैंक के अनुसार, प्रति कर्मचारी भर्ती लागत ₹40,440.59 बैठती है।
-
SBI में सालाना नौकरी छोड़ने की दर सिर्फ 2% से कम है।
सरकार का निर्देश: अनुषंगी कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट करें
वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी अनुषंगी कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करें। इससे पूंजी जुटाने और विस्तार में मदद मिलेगी। फिलहाल 15 से अधिक कंपनियां IPO के लिए तैयार बताई जा रही हैं।