CG Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को लिया अपनी चपेट में, एक की मौत – दूसरा गंभीर घायल…

18
CG Accident News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को लिया अपनी चपेट में, एक की मौत – दूसरा गंभीर घायल…

रायगढ़, छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह दुर्घटना हुकराडीपा चौक स्थित शनि मंदिर के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक और घायल की पहचान:

  • मृतक: धनेश्वर राठिया (पिता – मोती राठिया), उम्र – 18 वर्ष

  • घायल: गोलू राठिया (पिता – विजय राठिया), उम्र – 19 वर्ष

  • दोनों युवक कोगनारा थाना क्षेत्र, घरघोड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन:

घटना की सूचना मिलते ही 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक का शवघायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
हालांकि, परिजन उस समय तक मौके पर नहीं पहुंच पाए थे।

स्थानीय लोगों ने फ्लाई ऐश ट्रकों को बताया जिम्मेदार:

ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में फ्लाई ऐश से ओवरलोडेड भारी वाहन तेज गति से अनियंत्रित ढंग से दौड़ते हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि मृतक तमनार क्षेत्र का होता, तो सड़क जाम जैसी बड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिलती।

भीषण सड़क हादसा: भगवान राम की अयोध्या दर्शन से लौट रहीं छत्तीसगढ़ की 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत….

पुलिस ने शुरू की जांच:

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here