मनेन्द्रगढ़। जिले के शासकीय तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति और समयमान वेतनमान देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की स्थापना शाखा द्वारा इस प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है।
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
-
तृतीय श्रेणी लिपिकों को ➡️ सहायक ग्रेड-02 में पदोन्नति
-
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ➡️ सहायक ग्रेड-03 में पदोन्नति व समयमान वेतनमान
क्या है जरूरी समयसीमा?
जिन कर्मचारियों का नाम प्रस्तावित सूची में नहीं है, या गोपनीय प्रतिवेदन (CR) / अचल संपत्ति विवरण जमा नहीं किया है,
वे 14 जुलाई 2025 (शाम 4 बजे तक) संबंधित दस्तावेज अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें।
देरी से क्या होगा?
-
दस्तावेज समय पर जमा नहीं करने की स्थिति में उनका नाम पदोन्नति सूची में नहीं जोड़ा जाएगा।
-
इसलिए DEO कार्यालय ने सभी पात्र कर्मचारियों से समयसीमा का पालन करने की अपील की है।