रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 का सामान्य भविष्य निधि (General Provident Fund – GPF) का वार्षिक लेखा विवरण (Annual Statement) अब ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। सभी कर्मचारी अब अपने GPF खाते का विवरण डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
1. कैसे करें GPF स्टेटमेंट डाउनलोड?
-
राज्य शासन द्वारा प्रदत्त ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगइन करें।
-
इसके बाद GPF लेखा विवरण को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
2. किन-किन कर्मचारियों के लिए है सुविधा?
यह सुविधा निम्नलिखित के लिए उपलब्ध है:
✅ छत्तीसगढ़ राज्य शासन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी
✅ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में ये चीज हुई महंगी, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ….
3. कहां से करें डाउनलोड?
GPF स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए दो आधिकारिक वेबसाइटें उपलब्ध हैं:
🔹 CAG छत्तीसगढ़ वेबसाइट
🔹 राज्य कोषालय पोर्टल – eKosh
4. डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक और कदम
उप महालेखाकार (पेंशन एवं निधि), रायपुर के अनुसार यह पहल डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।