जानिए किन सब्जियों को खाना है सुरक्षित, और किनसे बनाएं दूरी
बरसात का मौसम गर्मी से राहत ज़रूर देता है, लेकिन साथ ही यह बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। बारिश के चलते गंदगी, नमी और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं, जिससे फूड पॉयजनिंग और पेट के संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सही सब्जियों का चयन आपकी सेहत की रक्षा कर सकता है।
बारिश में इन सब्जियों से बनाएं दूरी
1. हरी पत्तेदार सब्जियां
(पालक, पत्तागोभी, मेथी आदि)
-
मानसून की नमी में इन सब्जियों पर बैक्टीरिया और फफूंद तेजी से फैलते हैं।
-
अगर साफ़-सफाई न हो तो पेट दर्द, गैस, डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. फूलगोभी और ब्रोकली
-
नमी वाली सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया आसानी से छिप सकते हैं।
-
खासतौर पर ब्रोकली के भीतर छोटे कीट आसानी से नहीं दिखते।
3. मशरूम
-
बारिश के मौसम में यह फंगल ग्रोथ के कारण ज़हरीले हो सकते हैं।
-
कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को खास सावधानी रखनी चाहिए।
4. गाजर, मूली और शलजम जैसी जड़ वाली सब्जियां
-
नमी वाली मिट्टी से ये सब्जियां अधिक पानी सोख लेती हैं।
-
इससे उनका स्वाद और पोषण दोनों प्रभावित होते हैं।
मानसून में खाएं ये सुरक्षित सब्जियां
1. कद्दू, लौकी, करेला और परवल
-
ये सब्जियां जल्दी नहीं सड़तीं और आसानी से पच जाती हैं।
-
शरीर को ठंडक देती हैं और पेट के लिए हल्की होती हैं।
2. आलू और शकरकंद
-
यह सब्जियां ज़मीन के नीचे उगती हैं, इसलिए बैक्टीरिया का खतरा कम होता है।
-
इनका सही भंडारण और सफाई जरूरी है।
सब्जियों को कैसे करें साफ़?
मानसून में सब्जियां धोने का सही तरीका:
-
साफ़ बहते पानी में 2-3 बार अच्छे से धोएं
-
फिर इन्हें नमक, सिरका और बेकिंग सोडा के घोल में 5-10 मिनट तक भिगोकर रखें
-
अंत में एक बार फिर साफ पानी से धोकर पकाएं
इस तरह बैक्टीरिया और हानिकारक कीटाणु खत्म हो जाते हैं।