मौसम विभाग की चेतावनी और भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए जिले के सरकारी, गैर-सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। पहले यह नया टाइम टेबल 31 जनवरी 2025 तक लागू किया गया था, लेकिन अब इसे 8 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
बदले हुए स्कूल टाइम टेबल की पूरी जानकारी
दो पाली में संचालित स्कूलों का नया समय:
प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक।
द्वितीय पाली: दोपहर 12:45 बजे से 4:15 बजे तक।
एक पाली में संचालित स्कूलों का नया समय:
सोमवार से शनिवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक।
CG: भ्रष्टाचार में फंसे अधिकारी, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज, SDO से हो सकती है पूछताछ!
ठंड के कारण लिया गया फैसला
✔️ प्रशासन ने छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
✔️ कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
✔️ अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें।