अनोखी जीत: पंचायत चुनाव में भाजपा के 5 प्रत्याशी निर्विरोध बने सरपंच…

28
अनोखी जीत: पंचायत चुनाव में भाजपा के 5 प्रत्याशी निर्विरोध बने सरपंच...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार बढ़त बना ली है। दंतेवाड़ा जिले के 5 ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। इस जीत पर विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी विजयी सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कौन-कौन बने निर्विरोध सरपंच?

1️⃣ ग्राम पंचायत नेलगोड़ा – सुखराम लेकामी
2️⃣ ग्राम पंचायत बुदपदर – घासीराम कश्यप
3️⃣ ग्राम पंचायत चेरपाल – मुनी बाई कश्यप
4️⃣ ग्राम पंचायत कारली-2 – रीना कश्यप
5️⃣ ग्राम पंचायत हारला – शक्ति बेरला

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और अब प्रचार जोरों पर है। मतदान की तिथियां इस प्रकार हैं:
📌 पहला चरण: 17 फरवरी
📌 दूसरा चरण: 20 फरवरी
📌 तीसरा चरण: 23 फरवरी

इन चुनावों में सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा।

कांग्रेस ने 24 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागी नेताओं पर कसा शिकंजा, जानें पूरी लिस्ट…

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा समर्थित 5 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुनाव जीतने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह जीत भाजपा के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here