सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, विशाखा समिति की जांच में प्राचार्य को महिला कर्मियों के लैंगिक उत्पीड़न, अभद्रता और अशोभनीय व्यवहार का दोषी पाया गया है।
शिकायत करने वाली शिक्षिका का हुआ तबादला
प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत करने वाली स्कूल की सहायक शिक्षिका नीलम गुप्ता को भी स्कूल से हटा दिया गया है। उन्हें देवगढ़ आत्मानंद स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विशाखा समिति की जांच में दोषी पाए गए प्राचार्य
सहायक शिक्षिका (विज्ञान प्रयोगशाला) नीलम गुप्ता ने लखनपुर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अशोभनीय व्यवहार, अभद्रता और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले की जांच विशाखा समिति ने की, और रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
इस फैसले का असर
- प्राचार्य निलंबित, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप
- शिक्षिका का हुआ ट्रांसफर, शिक्षकों में रोष
- विशाखा समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
सरगुजा शिक्षा विभाग में मची हलचल, इस मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें!