रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा समेत 18 नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। हालांकि, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह की अब तक पार्टी में वापसी नहीं हो सकी है। CG: कांग्रेस के 18 नेताओं की वापसी, निष्कासन आदेश रद्द…
🔹 अजीत कुकरेजा की वापसी, लेकिन पिता आनंद अब भी बाहर
अजीत कुकरेजा ने बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी रुख अपनाया था और निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसके कारण उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। उनके साथ ही उनके पिता आनंद कुकरेजा को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। हालांकि, हालिया फैसले के तहत अजीत की वापसी हो गई है, लेकिन आनंद कुकरेजा का निष्कासन अब भी बरकरार है।
🔹 इन नेताओं की हुई वापसी
कांग्रेस ने डेढ़ दर्जन नेताओं को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया है, जिनमें कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
राजनीतिक घमासान: पुलिस पर भड़के केंद्रीय मंत्री, सामने आई ये बड़ी वजह….
🔹 कांग्रेस का दांव – मिशन 2024 की तैयारी?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस द्वारा निष्कासन रद्द करने का फैसला आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। संगठन को मजबूत करने और नाराज कार्यकर्ताओं को फिर से जोड़ने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।