सुंदर और सफेद दांत चेहरे की खूबसूरती को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन सही तरीके से ब्रश न करने, खराब खानपान और गलत आदतों के कारण दांत पीले और गंदे दिखने लगते हैं। अगर आप केमिकल युक्त टूथपेस्ट की बजाय प्राकृतिक उपाय आजमाना चाहते हैं, तो हल्दी और नारियल तेल का यह उपाय बेहद कारगर साबित हो सकता है।
हल्दी के फायदे: दांतों को कैसे करता है मजबूत?
हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण दांतों की गंदगी और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके नियमित उपयोग से दांतों में होने वाली सड़न, सूजन और दर्द से राहत मिलती है।
नारियल तेल: दांतों के लिए क्यों है फायदेमंद?
नारियल तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो दांतों से बैक्टीरिया हटाकर उन्हें सफेद और मजबूत बनाने में मदद करता है। नारियल तेल ऑयल पुलिंग के लिए भी उपयोग किया जाता है, जिससे मसूड़ों की सेहत बनी रहती है और सांसों की दुर्गंध दूर होती है।
कैसे करें हल्दी और नारियल तेल का इस्तेमाल?
-
हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट:
- 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं।
- इस मिश्रण से 1-2 मिनट तक दांतों की हल्की मसाज करें।
- कुछ देर बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें।
- इसे हफ्ते में 3-4 बार दोहराने से दांतों की चमक लौट आएगी।
-
टूथपेस्ट के साथ हल्दी और नारियल तेल:
- अपने नॉर्मल टूथपेस्ट में थोड़ा सा नारियल तेल और हल्दी मिलाएं।
- रोजाना इससे ब्रश करने पर कुछ ही दिनों में दांत सफेद और साफ दिखने लगेंगे।
शरीर को ‘जिंदा लाश’ बना देती है ये सिंड्रोम, एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक बीमारी, जानें लक्षण और इलाज….