छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: रायपुर शहर को आज मिलेगा नया महापौर, जानें कौन-कौन है मुकाबले में…

27
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: रायपुर शहर को आज मिलेगा नया महापौर, जानें कौन-कौन है मुकाबले में...

🔹 सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजे आज, 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, इसके बाद EVM खोली जाएंगी और मतगणना आगे बढ़ेगी।

🔹 11 फरवरी को हुआ था मतदान

इससे पहले, 11 फरवरी को राज्य की 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। इस बार चुनाव EVM के माध्यम से कराए गए, जो नगरीय निकाय चुनावों में पहली बार हुआ।

🔹 कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

  • कुल मतदान प्रतिशत – 72.33%
  • पुरुष मतदाता – 73.26%
  • महिला मतदाता – 71.75%
  • कुल मतदान केंद्र – 5,970
  • संवेदनशील मतदान केंद्र – 1,531
  • अति संवेदनशील मतदान केंद्र – 132

🔹 जानिए कहां-कहां है कांटे की टक्कर?

रायपुर नगर निगम: मीनल चौबे (BJP) Vs दीप्ति दुबे (Congress)
दुर्ग नगर निगम: अलका बाघमार (BJP) Vs प्रेमलता पोषण साहू (Congress)
राजनांदगांव नगर निगम: मधुसूदन यादव (BJP) Vs निखिल द्विवेदी (Congress)
अंबिकापुर नगर निगम: डॉ. अजय तिर्की (Congress) Vs मंजूषा भगत (BJP)
कोरबा नगर निगम: संजू देवी राजपूत (BJP) Vs उषा तिवारी (Congress)
जगदलपुर नगर निगम: संजय पांडेय (BJP) Vs मलकीत सिंह (Congress)
रायगढ़ नगर निगम: जीवर्धन चौहान (BJP) Vs जानकी काटजू (Congress)
धमतरी नगर निगम: जगदीश रामू रोहरा (BJP) Vs विजय गोलछा (Congress)
बिलासपुर नगर निगम: पूजा विधानी (BJP) Vs प्रमोद नायक (Congress)
चिरमिरी नगर निगम: रामनरेश राय (BJP) Vs विनय जायसवाल (Congress)

BREAKING: 10 हजार सरकारी कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों में मचा हड़कंप….

🔹 मतगणना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें!

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे छत्तीसगढ़ की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। देखें कौन मारेगा बाजी – BJP या Congress?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here