Raipur | रायपुर – भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन दिव्यांग कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब दिव्यांगजन रियायती यात्रा टिकट के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे द्वारा दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति समर्पित है। रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में दिव्यांग-फ्रेंडली सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे दिव्यांग यात्री बिना किसी कठिनाई के यात्रा कर सकें।
कैसे बनाएं ऑनलाइन दिव्यांग कार्ड?
👉 ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट:
📌 https://divyangjanid.indianrail.gov.in/
🔹 इस वेबसाइट पर जाकर निम्न जानकारी भरें –
✅ व्यक्तिगत विवरण: नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि
✅ चिकित्सकीय जानकारी: डॉक्टर का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर
✅ दस्तावेज अपलोड करें:
- एड्रेस प्रूफ
- कंसेशन सर्टिफिकेट
- डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट
- जन्म प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
📩 सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद मोबाइल नंबर पर सूचना प्राप्त होगी। प्रक्रिया पूर्ण होते ही दिव्यांगजन अपना कार्ड प्रिंट कर सकते हैं।
💡 नया कंसेशन सर्टिफिकेट 1 फरवरी 2025 से उपलब्ध होगा, जिसे जिला चिकित्सालय से प्रमाणित कर अपलोड किया जा सकता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दिव्यांगों के लिए अन्य सुविधाएं
✅ रैंप और लिफ्ट सुविधा: स्टेशन प्लेटफार्म पर आसानी से प्रवेश करने के लिए विशेष रैंप, लिफ्ट और एस्केलेटर की व्यवस्था।
✅ पोर्टेबल रैंप: दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में सहूलियत के लिए पोर्टेबल रैंप उपलब्ध।
✅ विशेष कोच: चौड़े प्रवेश द्वार, व्हीलचेयर स्पेस और विशेष शौचालय वाले कोच।
✅ ब्रेल लिपि सुविधा: दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशनों पर टेक्टाइल मैप एवं ट्रेन सीटों पर ब्रेल अंकन।
✅ विशेष घोषणाएं: दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए लाउडस्पीकर पर ट्रेन की जानकारी और प्लेटफार्म पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड।
✅ बैटरी ऑपरेटेड कार: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों पर बैटरी ऑपरेटेड कार उपलब्ध।
✅ व्हीलचेयर और स्ट्रेचर: स्टेशनों पर निःशुल्क व्हीलचेयर की सुविधा।
✅ शीतल पेयजल काउंटर: दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से ड्रिंकिंग वॉटर काउंटर।
रायपुर रेल मंडल में जारी दिव्यांग कार्ड की स्थिति
📌 1 नवंबर 2024 से अब तक – 97 नए दिव्यांग कार्ड जारी।
📌 अब तक कुल 3,014 दिव्यांग कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
📌 पहले से जारी कार्ड उनकी वैधता तक मान्य रहेंगे।