रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
अब 53% की दर से मिलेगा महंगाई भत्ता
✅ पहले सरकारी कर्मचारियों को 50% DA मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 53% कर दिया गया है।
✅ इससे कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा और उन्हें अतिरिक्त राहत मिलेगी।
✅ राज्य सरकार का यह फैसला केंद्र सरकार के DA दर के बराबर पहुंचने की दिशा में एक अहम कदम है।
केंद्र सरकार भी बढ़ा सकती है DA
📌 खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार भी होली से पहले DA में 2-3% की बढ़ोतरी कर सकती है।
📌 इससे केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।
📌 बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के लिए राहतभरा माना जा रहा है।
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, अप्रैल से मिलेगा लाभ – बजट 2025 की बड़ी घोषणाएं…..
सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर
सरकार की इस घोषणा के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाकर उन्हें राहत देगी और होली से पहले यह तोहफा उनके लिए खास बन गया है।