क्रूरता की हदें पार: निर्वस्त्र किया, रॉड से पीटा, पेशाब किया… सरपंच को दी रूंह कंपाने वाली मौत, देखें हत्याकांड की तस्वीरें….

26
क्रूरता की हदें पार: निर्वस्त्र किया, रॉड से पीटा, पेशाब किया… सरपंच को दी रूंह कंपाने वाली मौत, देखें हत्याकांड की तस्वीरें....

मुंबई: महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से सनसनी मच गई है। इस हत्याकांड में एनसीपी (अजित पवार गुट) के मंत्री धनंजय मुंडे का नाम सामने आने से राजनीतिक भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों और मराठा संगठनों ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, धनंजय मुंडे जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा सौंप सकते हैं

बर्बरता की इंतहा: सरपंच को निर्वस्त्र कर पीटा, फिर किया पेशाब

हत्या से पहले क्रूरता की हदें पार की गईं।
📌 आरोपियों ने सरपंच को निर्वस्त्र कर रॉड और पाइप से पीटा।
📌 मुख्य आरोपी सुदर्शन घुले ने अधमरे सरपंच पर पेशाब किया।
📌 इस जघन्य हत्या का मास्टरमाइंड वाल्मीक कराड है, जो धनंजय मुंडे का करीबी बताया जा रहा है।

यह हत्याकांड बीड में 2 करोड़ रुपये की फिरौती से जुड़ा है। वाल्मीक कराड और उसकी गैंग ने परली की आवादा कंपनी से फिरौती मांगी थी, जिसमें सरपंच देशमुख बाधा बने, और उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

राजनीतिक उथल-पुथल: धनंजय मुंडे पर चौतरफा दबाव

इस हत्याकांड ने महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उथल-पुथल मचा दी है
सरपंच संतोष देशमुख भाजपा के बूथ प्रमुख थे।
सभी आरोपी वंजारी समाज से हैं, जिससे मराठा और वंजारी समाज के बीच तनाव बढ़ा।
मराठा आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल और सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने भी धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की।

बीड लोकसभा क्षेत्र में मराठा बनाम वंजारी विवाद के कारण भाजपा को नुकसान हुआ और NCP (शरद पवार गुट) के बजरंग सोनवणे चुनाव जीत गए

मंत्री का इस्तीफा: सरपंच हत्याकांड में नाम जुड़ने के बाद लिया बड़ा फैसला….

अब आगे क्या?

📌 मामले की गहराई से जांच जारी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
📌 धनंजय मुंडे पर बढ़ता राजनीतिक दबाव, इस्तीफा दे सकते हैं।
📌 मराठा समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, आंदोलन तेज होने की संभावना।

Mumbai: NCP (SP) Beed MP Bajrang Sonawane has raised concerns over Valmik Karad, the accused in Beed Sarpanch Santosh Deshmukh’s murder case, receiving VIP treatment in jail.

He said, “It is alarming if an accused receives VIP treatment in jail. How will justice be served? This… pic.twitter.com/yuYQfy7y5Z

— IANS (@ians_india) February 28, 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here