नई दिल्ली। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करके सुरक्षित और ज्यादा ब्याज पाना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतरीन है। SBI, IDBI, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कई प्रमुख बैंक सीमित समय के लिए स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं, जिनमें नॉर्मल FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इन योजनाओं में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है।
बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम पर हाई इंटरेस्ट रेट
📌 SBI अमृत वृष्टि FD (444 दिन)
➡️ आम नागरिकों को 7.25% ब्याज
➡️ सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज
📌 SBI अमृत कलश FD (400 दिन)
➡️ आम नागरिकों को 7.10% ब्याज
➡️ सीनियर सिटीजन को 7.60% ब्याज
📌 IDBI उत्सव कॉलेबल FD
➡️ 300-700 दिन की FD पर बेहतरीन ब्याज दरें
📌 इंडियन बैंक IND सुप्रीम (300 दिन) और IND सुपर (400 दिन) FD
➡️ सुपर सीनियर सिटीजन को 8.05% तक ब्याज
📌 बैंक ऑफ बड़ौदा मानसून धमाका FD
➡️ 333 दिन की FD: आम नागरिकों को 7.15%, सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज
➡️ 399 दिन की FD: आम नागरिकों को 7.25%, नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट पर 7.40% ब्याज
महंगा हुआ सिलेंडर: LPG सिलेंडर के नए दाम जारी, जानिए आज का रेट…
अब क्यों करें निवेश?
✅ आरबीआई ब्याज दरों में बदलाव कर सकता है, जिससे FD दरें कम हो सकती हैं।
✅ सीमित समय की स्पेशल स्कीम में निवेश करने से ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
✅ सीनियर सिटीजन को नॉर्मल FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा।