CG News: लव मैरिज के बाद ऐसा विवाद: पत्नी के रूठने से दुखी युवक ने 2 पन्नों का सुसाइड नोट लिख की  आत्महत्या, जाने क्या है पूरा मामला….

26
CG News: लव मैरिज के बाद ऐसा विवाद: पत्नी के रूठने से दुखी युवक ने 2 पन्नों का सुसाइड नोट लिख की  आत्महत्या, जाने क्या है पूरा मामला....

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव पहुंचा था, लेकिन पत्नी के साथ चलने से इनकार करने पर उसने गांव में ही पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस को मृतक की जेब से 2 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र कुमार देवांगन ने 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसने दूसरी जाति की लड़की से शादी की और कुछ समय तक छत्तीसगढ़ से बाहर रहकर जीवन यापन किया। बाद में दोनों वापस लौटकर अर्जुंदा थाना क्षेत्र के भाटागांव में रहने लगे।

शादी के बाद क्यों बढ़ी दूरियां?

  • शादी के 6 महीने बाद किसी विवाद के कारण पत्नी मायके चली गई
  • युवक कई बार उसे मनाकर घर लाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी।
  • घटना के दिन भी पत्नी को मनाने गया था, लेकिन उसने साथ चलने से इंकार कर दिया
  • इस बात से आहत होकर युवक ने गांव में ही फांसी लगा ली

पुलिस जांच जारी

गुंडरदेही पुलिस ने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

CG BREAKING: मामूली विवाद में युवक पर टंगिये से हमला, आरोपी पर FIR दर्ज, जाने पूरा मामला…..

हाइलाइट्स:

  • प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी में अनबन
  • पत्नी के मना करने पर युवक ने की आत्महत्या
  • सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी
  • गुंडरदेही थाना क्षेत्र का मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here