रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के गठन के बाद से 15 लाख 31 हजार 857 महिलाओं को आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यानी हर महीने औसतन 1 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। यह महिला स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने और बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आयुष्मान कार्ड: निःशुल्क पंजीयन की सुविधा
👉 आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा च्वाइस सेंटर, सरकारी और अनुबंधित निजी अस्पतालों में उपलब्ध
👉 शासकीय कार्य दिवसों में निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है
ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध
अगर कोई स्वयं आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहता है तो यह डिजिटल माध्यम से भी संभव है।
👉 गूगल प्ले स्टोर से “आयुष्मान भारत” ऐप डाउनलोड करें
👉 घर बैठे स्वयं कार्ड पंजीकरण करें
👉 डिजिटल सेवा के जरिए हजारों महिलाओं ने पहले ही पंजीयन पूरा किया
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम
राज्य सरकार महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना को तेज़ी से लागू कर रही है।
🔹 अब तक 1 करोड़ 20 लाख 65 हजार 107 महिलाओं के बने आयुष्मान कार्ड
🔹 राशन कार्ड में महिलाओं को मुखिया बनाने की नीति से आयुष्मान कार्ड पंजीयन को बढ़ावा
🔹 33 जिलों में युद्धस्तर पर कार्य जारी
CG: वेतन न मिलने पर स्वच्छता दीदियों का प्रदर्शन, सुपरवाइजर पर धमकाने का आरोप….
महिलाओं की 44% से अधिक भागीदारी
आयुष्मान कार्ड योजना में महिलाओं की भागीदारी 44% से अधिक हो चुकी है। इससे राज्य में महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।