CG Politics: क्रॉस वोटिंग पर बड़ी कार्रवाई, BJP ने 2 पार्षदों को किया निष्कासित….

41
CG Politics: क्रॉस वोटिंग पर बड़ी कार्रवाई, BJP ने 2 पार्षदों को किया निष्कासित....

रायगढ़ | भाजपा ने अनुशासनहीनता और क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में रायगढ़ जिले के दो पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया हैप्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर भाजपा प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने यह आदेश जारी किया।

कौन हैं निष्कासित पार्षद?

  • घरघोड़ा नगर पंचायत के भाजपा पार्षद अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
  • भाजपा ने इन्हें अनुशासन भंग करने का दोषी माना है।

क्रॉस वोटिंग बनी निष्कासन की वजह

  • घरघोड़ा नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय पार्षद शामिल हैं।
  • निर्दलीय प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे
  • भाजपा का आरोप है कि अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ वोट किया, जिससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा

CG BREAKING: पुरानी नगर निगम बिल्डिंग में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी….

पार्टी ने क्यों लिया सख्त एक्शन?

  • भाजपा ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी
  • पार्टी ने स्पष्ट किया कि आंतरिक अनुशासन भंग करने वाले नेताओं के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here