नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जल्द ही अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने जा रही है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL 5G को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि देशभर में 4G टावर लगाने का काम जोरों पर चल रहा है और अगले कुछ महीनों में BSNL 5G का रोलआउट शुरू होगा।
BSNL 5G सर्विस कब होगी लॉन्च?
– BSNL ने अब तक 75,000 से अधिक 4G टावर लाइव कर दिए हैं।
– अगले 1-2 महीनों में 1 लाख 4G टावर लगाने का लक्ष्य।
– मई-जून 2025 तक सभी 1 लाख 4G साइट्स ऑपरेशनल हो जाएंगी।
– इसके बाद 5G में ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
सरकार ने दी BSNL को 80,000 करोड़ की मदद
✅ सरकार ने BSNL के रिवाइवल के लिए 80,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया।
✅ 3G को फेज आउट किया जा रहा है ताकि स्पेक्ट्रम को 4G और 5G के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
✅ BSNL हर टेलीकॉम सर्कल में 4G नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
पदोन्नति में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीईओ का आदेश रद्द! योग्य शिक्षक को मिला न्याय…
BSNL में बढ़ेंगे यूजर्स!
📈 प्राइवेट कंपनियों के महंगे प्लान की वजह से BSNL में पोर्टिंग बढ़ी।
📈 सस्ती दरों पर बेहतरीन नेटवर्क मिलने से BSNL में यूजर बेस बढ़ने की संभावना।
📈 5G लॉन्च के बाद BSNL अन्य टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।