रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम का बजट 28 मार्च को पेश किया जाएगा। 15 साल बाद नगर निगम में सत्ता में आई बीजेपी के लिए यह पहला बजट होगा। महापौर मीनल चौबे इस बजट को पेश करेंगी, जिसके लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
भाजपा का पहला बजट, क्या होगा खास?
➡️ महापौर मीनल चौबे ने दावा किया कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा।
➡️ निगम प्रशासन ने जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया है।
➡️ सड़कों, जल आपूर्ति, सफाई और शहरी विकास पर विशेष जोर दिया जा सकता है।
➡️ महापौर का कहना है कि यह बजट रायपुर को बेहतर और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।
महादेव बुक सट्टेबाजी घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, IPS-IAS और राजनेताओं पर शिकंजा….
नगर निगम बजट पर सबकी निगाहें
-28 मार्च को पेश होने वाला यह बजट आने वाले वर्षों में रायपुर नगर निगम की नीतियों की दिशा तय करेगा।
– निगम के विकास कार्यों और BJP की नगर निगम में कार्यशैली की झलक इस बजट में दिखेगी।
– क्या यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।