छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: 7 जिलों में तापमान 41°C के पार, अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी…

37
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: 7 जिलों में तापमान 41°C के पार, अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस सीजन में पहली बार 7 जिलों में तापमान 40°C के पार चला गया है। रायगढ़ और मुंगेली सबसे गर्म रहे, जहां पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, राजनांदगांव और बेमेतरा में भी तापमान 41°C रहा। रायपुर, बिलासपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 40°C या उससे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले 2 दिन और झुलसाएगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक तापमान में और वृद्धि होगी।
🔹 रायपुर में गुरुवार को तापमान 40.6°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3°C अधिक था।
🔹 न्यूनतम तापमान भी 23.2°C रहा, जो सामान्य से 0.4°C अधिक था।
🔹 अगले 2-3 दिनों में दिन का तापमान 3°C तक और बढ़ सकता है।
🔹 आज अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

सूचना का अधिकार (RTI) कानून में बदलाव: क्या पारदर्शिता खत्म करने की हो रही है कोशिश?

क्यों बढ़ रहा है तापमान?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आसमान साफ रहने और धूप तेज होने के कारण तापमान बढ़ा है।
🔹 लू चलने का खतरा भी बना हुआ है।
🔹 गर्मी से बचने के लिए दिन में 11 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
🔹 खूब पानी पीएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here