छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी टाइमिंग में बदलाव: 1 अप्रैल से नए समय पर संचालित होंगे केंद्र….

34
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी टाइमिंग में बदलाव: 1 अप्रैल से नए समय पर संचालित होंगे केंद्र....

बढ़ती गर्मी के कारण सरकार ने लिया फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिससे छोटे बच्चों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके।

पहले की तुलना में 2 घंटे कम होगा संचालन

अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होता था, लेकिन गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह अवधि अस्थायी रूप से 4 घंटे कर दी गई है। 1 जुलाई 2025 से पुनः पूर्व निर्धारित समय के अनुसार केंद्रों का संचालन 6 घंटे के लिए किया जाएगा।

28 मार्च को पेश होगा रायपुर नगर निगम का बजट, BJP की पहली बड़ी परीक्षा!

बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार ने बताया कि नौनिहालों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शासन का उद्देश्य है कि भीषण गर्मी में बच्चों को बीमारियों से बचाया जाए और उनके विकास पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here