रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव और बालोद जिलों में नए समयानुसार अब सुबह 7:30 बजे से स्कूल शुरू होंगे।
5 अप्रैल तक समाप्त होंगी परीक्षाएं
सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर के आदेश के अनुसार, 5 अप्रैल 2025 तक सभी परीक्षाएं समाप्त की जाएंगी। इसके बाद, 30 अप्रैल 2025 तक सभी सरकारी विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। वहीं, दो पालियों में चलने वाले स्कूलों को एक पाली में समायोजित किया जाएगा।
राजनांदगांव और बालोद में भी समय परिवर्तन
राजनांदगांव जिले में कलेक्टर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधानपाठकों को निर्देश दिए हैं कि अप्रैल माह में स्कूल का संचालन सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक किया जाए। बालोद जिले में भी इसी समय के अनुसार स्कूलों का संचालन होगा।
CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की आंसरशीट की जांच शुरू, जानें कब आएगा रिजल्ट….
स्कूलों के नए समय की मुख्य बातें
✔ बढ़ती गर्मी के कारण समय में बदलाव
✔ सभी परीक्षाएं 5 अप्रैल 2025 तक पूरी होंगी
✔ 30 अप्रैल 2025 तक सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कक्षाएं
✔ दो पालियों वाले स्कूलों को एक पाली में समायोजित किया जाएगा
✔ राजनांदगांव और बालोद में स्कूलों का समय 7:30 से 11:30 बजे तक