रायपुर। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 2 के कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे ने सोमवार सुबह 10 बजे जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी समय पर अनुपस्थित पाए गए, जबकि उनका फील्ड में कोई कार्य निर्धारित नहीं था।
अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई
पहले ही सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के सख्त निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए उनके एक दिन के वेतन में कटौती के आदेश जारी किए गए हैं।
इन कर्मचारियों पर गिरी गाज
जोन 2 के जिन 24 कर्मचारियों का वेतन काटा गया है, उनमें सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक ग्रेड-01, लेखापाल, रिकॉर्ड कीपर, राजस्व निरीक्षक, भृत्य कर्मचारी, विद्युतकार (प्लेसमेंट), हेल्पर (प्लेसमेंट) सहित कई अन्य पदों पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।
पद्म पुरस्कार 2026: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन…
कड़ी चेतावनी, भविष्य में होगी और सख्त कार्रवाई
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचेगा, तो उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।