बिलासपुर। नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितता करने वाले ठेकेदारों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। FDR घोटाले में शामिल कांग्रेसी ठेकेदार कमल ठाकुर को 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। वहीं, अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर ₹37.50 लाख की पेनल्टी लगाई गई है।
सिंप्लेक्स कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, ₹30 करोड़ जब्त
सिंप्लेक्स कंपनी को बर्खास्त कर उसकी बैंक गारंटी और सिक्योरिटी डिपॉजिट के ₹30 करोड़ जब्त कर लिए गए हैं। नगर निगम ने पहली बार ठेकेदारों की लापरवाही और फर्जीवाड़े पर इतनी बड़ी कार्रवाई की है। देर से काम करने और शर्तों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों को कड़ी सजा दी गई है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, डुप्लीकेट FDR जमा
यह मामला स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़ा है, जिसमें राजीव गांधी चौक से तैयबा चौक तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन और दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ बनाया जाना था। इस प्रोजेक्ट का ठेका कांग्रेस नेता कमल सिंह ठाकुर को दिया गया था। नियमानुसार, ठेकेदार को एपीएस और पीवीजी की मूल एफडीआर जमा करनी थी, लेकिन उसने फर्जी डुप्लीकेट फोटोकॉपी जमा की, जिसके चलते यह मामला सामने आया।
CG ब्रेकिंग: निगम मंडलों में नई नियुक्तियां, देखें पूरी सूची!
पहली बार नगर निगम ने दिखाई सख्ती
नगर निगम ने पहली बार ठेकेदारों की मनमानी और अनियमितताओं पर इतनी कड़ी कार्रवाई की है। यह कदम नगर विकास में पारदर्शिता बनाए रखने और गड़बड़ी करने वालों पर लगाम कसने के लिए उठाया गया है।